ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के दो प्रसिद्ध शिष्य।

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के दो प्रसिद्ध शिष्य थे - शेख हमीदुउद्दीन नागौरी और शेख कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी । नागौरी सम्भवतः प्रथम मुस्लिम सन्त थे , जिनका जन्म मुस्लिम शासन की स्थापना के बाद दिल्ली में हुआ था अर्थात कुतुबुद्दीन ऐबक की दिल्ली विजय के पश्चात भारत मे जन्म लेने वाले प्रथम मुस्लिम सूफी संत थे । परंतु इन्होंने नागौर राजस्थान को अपनी गतिविधियों का केंद्र बनाया था इनके आध्यात्मिक गुणों से प्रभावित होकर ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती ने उन्हें सुल्तान उत तरीरकीन या असहायो या सन्यासियों का बादशाह की उपाधि से विभूषित किया था। इस प्रकार वे ऐसे प्रथम सूफी संत थे , जिन्होंने आजीविका हेतु कृषि कार्य का सहारा लिया।

ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी- 

मोईनुद्दीन चिश्ती के अन्य प्रसिद्ध शिष्य ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी थे । बख्तियार का तात्पर्य- भाग्य बन्धु होता है और ये नाम उन्हें मोईनुद्दीनचिश्ती ने प्रदान किया था काकी शब्द का तात्पर्य रोटी बाटने वाला से लिया गया है। दिल्ली के प्रसिद्ध कुतुबमीनार का नामकरण ख्वाजा बख्त्तियार केाकी के नाम पर हुआ है। 

Posted on by