फसल ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी मानवीय राहत योजना है। जिसका उद्देश्य किसानों को बैंक कर्ज के बोझ से मुक्त दिलाना है । इसके तहत लघु एवं सीमांत किसानों के ₹100000 तक के फसली ऋण माफ किए गए हैं।
योगी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही राज्य के 86 लाख से अधिक किसानों के फसली ऋण मोचन के जरिए उन्हें बैंकों के कर्ज से उबारने का निर्णय लिया जिससे राजकोष पर 36000 करोड रुपए का बे बाहर आया है।
प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत 9 जुलाई 2017 को की गई तथा इस योजना को सफल बनाने के लिए हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया गया ताकि कोई भी व्यक्ति वहां पर जाकर इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सके।
इस योजना के लाभ के दायरे में हुए किसान नहीं आएंगे जिन्होंने 31 मार्च 2016 के बाद ऋण लिया होगा।