प्राचीन भारत की गुफा - चित्रकला

अजंता की चित्रकला ---- अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र राज्य में स्थित हैं ।इनकी दीवारों पर की गई चित्रकारी उच्च कोटि की है ।यहाँ की चित्रकारी में मानव ह्रदय को अभिव्यक्त करने वाले अनेक भावों का अनुपम चित्रण किया गया है ।मैत्री,  प्रेम, करूणा, हर्ष,  लज्जा, क्रोध, चिंता, घृणा इत्यादि प्रायः समस्त भावों का विलक्षण चित्रण  इन गुफाओं में दर्शनीय है ।यहां के चित्रो में अप्सराओं, गन्धर्वो, धार्मिक देवी - देवताओं,  स्त्रियों आदि के चित्रो की बहुलता है ।महात्मा बुद्ध,  बोधिसत्त्वो तथा नारी सौंदर्य पर आधारित चित्र विशेष रूप से दर्शनीय हैं ।

एलोरा की चित्रकला ---- एलोरा की गुफाएं भी महाराष्ट्र राज्य में ही स्थित हैं ।इन गुफाओं में पहाड़ों को काटकर  अनेक भव्य मंदिरों का निर्माण किया गया है । इनमें गणेश,  लंकेश्वर, कैलाशनाथ,  इन्द्रसभा आदि के जीवंत चित्र देखने को मिलते हैं ।

बाघ की चित्रकला ---- ग्वालियर के बाघ नामक स्थान पर  अनेक गुफा - मंदिर दर्शनीय हैं । गुप्तकाल में निर्मित इन गुफा- मंदिरों की सजीव एवं मनोहारी चित्रकारी,  अजंता की चित्रकला से किसी भांति कम नहीं है ।

Posted on by