इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 सितंबर, 2018 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB)  का शुभारंभ किया
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को आम आदमी के लिए एक सुगम किफायती और भरोसेमंद बैंक के रूप में स्थापित करने की कोशिश की जा रही है ताकि केंद्र सरकार के वित्तीय समावेशन उद्देश्यों को तेजी से पूरा करने में मदद मिल सके
  • देश के हर कोने में फैली डाक विभाग की 3,00,000 से अधिक डाकियो और ग्रामीण डाक सेवकों के विशाल नेटवर्क से इसे काफी लाभ मिलेगा इसलिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भारत में लोगों तक बैंकों की पहुंच बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा
  • आईपीपीबी का शुभारंभ तेजी से विकास की ओर बढ़ता भारत का लाभ देश के दूरस्थ कोनो में सुलभ कराने संबंधी केंद्र सरकार के प्रयासों को मजबूती देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है
  • शुभारंभ के दिन IPPB कि देश भर में 650 शाखाएं और 3250 एक्सेस प्वाइंट शुरू किए गए जहां सामान्य रूप से शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए गए
  • देश भर में सभी 1.55 लाख डाकघर 31 दिसंबर ,2018 तक IPPB प्रणाली से जुड़ जाएंगे
  • IPPB बचत और चालू खाता,  धन हस्तांतरण, प्रत्यक्ष लाभ,  हस्तांतरण बिल और उपयोगिता भुगतान और उदम एवं वाणिज्यिक भुगतान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा
Posted on by