अकबर (1542-1605) - 3

पंचतंत्र का फारसी भाषा में अनुवाद अबुलफजल ने अनवर-ए-सादात नाम से किया। फैजी ने लीलावती का अनुवाद किया।

      अकबर ने बीरबल को कविप्रिय एवं नरहरि मेहता को महापात्र की उपाधि प्रदान की।

      अकबर ने गुजरात विजय के उपलक्ष्य में  फतेहपुर सिकरी में बुलन्दरवाजा का निर्माण करवाया।

      बुलन्द दरवाजा भारत का सबसे बड़ा दरवाजा है।

      अकबन ने शीरी कलम की उपाधि चित्रकार अब्दुसमद को प्रदान किया था।

      इसी प्रकार जरी कलम की उपाधि उसने मुहम्मद हुसैन कश्मीरी को दिंया।

      अकबर के समय पहला विद्रोह उजबेको का था।

      कन्धहार सर्वप्रथम अकबर के समय 1595ई0 में मुगल अधिपत्य में आया था।

      शाह अबुल माली जो हुमायूँ का विश्वासपात्र था और उसने हुमायूँ को फर्जद (पुत्र) कहता था ने अकबर के राज्याभिषेक में सम्मिलित होने से इन्कार कर दिया था।

      पानीपत के विजय का श्रेय बैरम खाँ को दिया जाता हैं हेमू (हेमचन्द्र) खाड़ी का बनियाँ था। वह दिल्ली के सिंहासन पर अधिकार करने वाला पहला मध्यकालीन शासक था। हेमू विक्रमादित्य की उपाधि धारण करने वाला 14वाँ और अन्तिम शासक था।

      अकबर की धाय माँ माहम अनगा कुछ समय तक प्रधानमंत्री (वकील-ए-मुतलक) रही थीं। उसने दिल्ली में खैरूल मनाजिन नामक मदरसे की स्थापना किया था।

      अकबर के समय पहला आक्रमण 1561 में बाजबहादुर के विरूद्ध मालवा मंे किया गया।

-शेष अगले भाग में

Posted on by