ब्लू फ्लैग तट

अक्टूबर 2022 में लक्षद्वीप के मिनिकॉय थुंडी और कदमत समुद्रतट को ‘ब्लू बीच’ की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है, जो दुनिया के सर्वाधिक स्वच्छ समुद्र तटों को दिया जाने वाला एक ‘इको-लेबल’ है। 

इसके साथ ही भारत में ब्लू फ्लैग प्रमाणन के तहत प्रमाणित समुद्र तटों की संख्या बारह (12) हो गई है-
1. शिवराजपुर (गुजरात)
2. पादुबिद्री (कर्नाटक)
3. कासरकोड (कर्नाटक)
4. कोवलम (तमिलनाडु)
5. कप्पड (केरल)
6. ईडन (पुडुचेरी)
7. गोल्डन (ओडिशा)
8. रुशिकोंडा (आंध्र प्रदेश)
9. घोघला (दीव)
10. राधानगर (अंडमान और निकोबार)
11. कदमत बीच (लक्षद्वीप)
12. मिनिकॉय थुंडी बीच (लक्षद्वीप)
डेनमार्क की फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (एफईई) की ओर से वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त इको-लेबल-ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्रदान किया जाता है। 
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की पात्रता हासिल करने के लिए, कड़े पर्यावरण, शैक्षिक, सुरक्षा-संबंधी और पहुंच-संबंधी मानदंडों की एक श्रृंखला को पूरा करना चाहिए और उन्‍हें बरकरार रखा जाना चाहिए।
 ब्लू फ्लैग का मिशन पर्यावरणीय शिक्षा, पर्यावरणीय संरक्षण और अन्य चिरस्‍थायी विकास पद्धतियों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में निरंतरता को बढ़ावा देना है।

Posted on by