भारत और अमेरिका के मध्य ' 2 + 2 वार्ता '

6 सितंबर,  2018  को भारत  एवं  अमेरिका के मध्य  आयोजित  2 + 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान दोनों देशों ने कॉमकासा समझौते पर हस्ताक्षर किए । वास्तव में कॉमकासा, उन चार बुनियादी समझौतों में से एक है , जिन पर अमेरिका अपने साझेदारों एवं निकट सहयोगियों के साथ सशस्त्र सेनाओं के मध्य  अंतर - संक्रियता और उच्च गुुुुणवत्ता की तकनीक की बिक्री को सुुुुगम बनाने के लिए हस्ताक्षर करता है । इन चार समझौतो में से पहला  GSOMIA  ( General Security of  Military Information Agreement ) है, जिस पर भारत नेे वर्ष  2002 में  हस्ताक्षर किए थे । ऐसा दूसरा समझौता लेेमोओ  (LEMOA- LogisticsExchange Memorandum of Agreement ) है, जिस पर भारत ने वर्ष  2016  मेेें हस्ताक्षर किए थे, जबकि तीसरे समझौते ' बेका ' (  BECA : Basic Exchange & Cooperation Agreement for Geo - Spatial Cooperation ) पर हस्ताक्षर किया जाना शेष है ।

स्मरणीय तथ्य -----

● 6 सितंबर,  2018  को भारत और  अमेरिका के मध्य नई दिल्ली में प्रथम  ' 2 + 2 वार्ता ' का आयोजन हुआ ।

● ' 2 + 2 वार्ता ' की सबसे महत्वपूर्ण  उपलब्धि कॉमकासा  ( COMCASA) समझौता है ।

● इस समझौते के माध्यम से भारत की पहुँच अमेरिका की  अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों और तकनीकों तक सुनिश्चित हो सकेगी ।

● ज्ञातव्य है कि कॉमकासा समझौता कम्युनिकेशंस, कम्पैटिबिलिटी एंड सिक्योरिटी  एग्रीमेंट का संक्षिप्त रूप है ।

● वर्ष  2019  में भारत और  अमेरिका की थल, जल  एवं वायु सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास हिंद महासागर में आयोजित करने पर सहमति भी वार्ता के दौरान बनी ।

● गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के मध्य होने वाली ' 2 + 2 वार्ता ' का भारत में यह पहला आयोजन था ।

● वर्ष  2019  में अगली ' 2 + 2 वार्ता 'अमेरिका में आयोजित की जाएगी ।

● ध्यातव्य है कि ' 2 + 2 वार्ता ' में भारत के विदेश मंत्री एवं रक्षा मंत्री तथा अमेरिका के राज्य सचिव  एवं रक्षा सचिव भाग लेते हैं ।

● ' 2 + 2 वार्ता ' की रुपरेखा वर्ष  2017  में वाशिंगटन डी. सी. में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य हुई शिखर बैठक के दौरान बनी थी ।

● नई दिल्ली में सम्पन्न हुई  ' 2 + 2 वार्ता ' में भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, जबकि अमेरिका की तरफ से राज्य सचिव माइकल पोंपियो और रक्षा सचिव जेम्स मैटिस शामिल हुए ।

Posted on by