लंदन से प्रकाशित होने वाली साप्ताहिक मैगजीन ' टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा वर्ष 2004 से ' वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स ' जारी की जा रही है । वास्तव में यह विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की एक सूची है, जिसमें विभिन्न मानदंडों जैसे शिक्षण, अनुसंधान, प्रतिष्ठा इत्यादि के मूल्यांकन के आधार पर विश्वविद्यालयों को रैंक प्रदान की जाती है ।
स्मरणीय तथ्य ----
● 26 सितंबर, 2018 को टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा ' वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स, 2019 ' जारी की गई
● इस सूची में 86 देशों के 1250 से अधिक विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है ।
● यह पहला अवसर है जब इराक, जमैका, नेपाल, तंजानिया तथा कजाखस्तान के किसी विश्वविद्यालय को रैंकिंग्स में शामिल किया गया है ।
● नवीनतम सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वाधिक 172 संस्थानों को जगह मिली है ।
● जबकि जापान 103 विश्वविद्यालयों के साथ दूसरे एवं यूके ( 98 विश्वविद्यालय ) तीसरे स्थान पर है ।
● विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की वर्ष 2019 की सूची में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ( यूके ) को शीर्ष स्थान हासिल हुआ है ।
● कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय द्वितीय तथा स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ( अमेरिका ) तृतीय स्थान पर है ।
● येल विश्वविद्यालय ( अमेरिका ) ने पहली बार शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की है ।
● येल विश्वविद्यालय को 8 वा स्थान प्राप्त हुआ है ।
● वर्ष 2019 की इस सूची के अनुसार, सिंघुआ विश्वविद्यालय ( चीन ) एशिया का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है ।इस विश्वविद्यालय को समग्र रूप से 22 वा स्थान प्राप्त हुआ है ।
● इस वर्ष भारत के 49 संस्थानों को इस रैंकिंग में जगह मिली है, जबकि पिछले वर्ष भारत के 42 संस्थान इस सूची में शामिल थे ।
● इस सूची के अनुसार, भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरु भारत का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है ।
● इसे 251 - 300 रैंकिंग वर्ग में स्थान प्राप्त हुआ है ।
● 351 - 400 रैंकिंग वर्ग में शामिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ संस्थान है ।