एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा प्रशासित एशिया कप टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में सम्पन्न हुआ ।( 15 - 28 सितंबर, 2018 )
प्रायोजक ---- यूनिमनी ( Unimoni)
राउंड रॉबिन एवं नॉक आउट प्रारूप वाले इस एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, भारत, पाकिस्तान एवं श्रीलंका ने भाग लिया ।
28 सितंबर, 2018 को प्रतियोगिता का फाइनल मैच दुबई इन्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला गया
फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से पराजित कर सातवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया ।
प्लेयर ऑफ द मैच --- ( फाइनल ) -- लिटन दास ( बांग्लादेश )
प्लेयर ऑफ द सीरीज --- शिखर धवन ( भारत ), टूर्नामेंट में सर्वाधिक 342 रन ।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा तथा बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा थे ।
टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट --- राशिद खान ( अफगानिस्तान ) ,मुस्तफिजुर रहमान ( बांग्लादेश ) एवं कुलदीप यादव ( भारत ), प्रत्येक ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 - 10 विकेट प्राप्त किए ।
टूर्नामेंट के दौरान कप्तान रोहित शर्मा तथा उपकप्तान शिखर धवन को अफगानिस्तान के विरुद्ध हुए सुपर-4 मुकाबले मेंं आराम दिया
धवन तथा रोहित की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम की कमान महेंद्र सिंह धौनी को दी गई थी