18 वें एशियाई खेल

18 वें एशियाई खेलों का आयोजन  18  अगस्त से  2  सितंबर,  2018  के मध्य  इन्डोनेशिया के दो शहरों जकार्ता एवं पालेमबंग में किया गया ।

एशियाई खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर था, जब  एशियाई खेल दो शहरों में आयोजित हुए ।

इंडोनेशिया में एशियाई खेलों का आयोजन दूसरी बार किया गया ।

इससे पूर्व जकार्ता  ( इंडोनेशिया ) में वर्ष  1962  में पहली बार एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था 

18 वें एशियाई खेलों की मशाल यात्रा पहले एशियाई खेलों के उद्घाटन स्थल नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से रवाना की गई ।

इन खेलों में  45  देशों के लगभग  12, 000  एथलीटों ने  40  खेलों की  465  खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया ।

शुभंकर --- 18 वें एशियाई खेलों के तीन शुभंकर -- भिन-भिन, अतुंग और काका थे ।

भिन - भिन स्वर्ग की चिड़िया,  अतुंग एक बावीयन हिरण  और काका  एक सींग वाला गैंडा है ।

तीनों शुभंकर  इंडोनेशिया के पूर्वी,  पश्चिमी और मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं ।

स्लोगन --- एशियाई खेलों का आधिकारिक स्लोगन -- ' Energy of Asia '  ( एशिया की  ऊर्जा ) था ।

जापानी युवा तैराक रिकाको इकी इंडोनेशिया में सम्पन्न हुए  18  वें एशियाई खेलों की सबसे मूल्यवान खिलाड़ी रही ।

रिकाको ने कुल  6 स्वर्ण तथा  2 रजत पदक सहित सर्वाधिक  8  पदक जीते ।

इसके साथ रिकाको किसी एक एशियाई खेलों में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी सबसे सफल  एथलीट बन गई हैं ।

वर्ष  2022  में  19 वें एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोउ शहर में किया जाएगा ।

18 वें एशियाई खेलों मेेें भारत --- 

18 वें एशियाई खेलों में भारत ने  572  एथलीट सहित कुल  804 सदस्यीय दल भेजा था ।

भारतीय एथलीटों ने  36  खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग किया ।

भारतीय दल के ध्वजवाहक भाला फेंक  एथलीट नीरज चोपड़ा  ( उद्घाटन समारोह ) तथा महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल  ( समापन समारोह ) थे ।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने  20  वर्ष के अंतराल के बाद रजत पदक प्राप्त किया ।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ष  1998  के एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था ।

प्राप्त कुल पदकों  ( 69  पदक )  के आधार पर  18  वें एशियाई खेलों में भारत का यह  अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।

इससे पहले भारत ने वर्ष  2010  में चीन के ग्वांगझू में हुए  16  वें एशियाई खेलों में कुल  65  पदक जीते थे ।

गोला फेंक  स्पर्धा में तेजिंदर पाल सिंह ने  एशियाई खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता ।

नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक  ( जैवलिन थ्रो ) में भारत को एशियाई खेलों के इतिहास का पहला स्वर्ण पदक दिलाया ।

16  वर्षीय सौरभ चौधरी ने पुरुषों की  10  मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।

भारत ने  18  वें एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक कुश्ती में जीता ।

Posted on by