✍️हिन्दी साहित्य प्रश्नोतरी (imp fact ✍️✍️)
(१). 'छोटे निराला' किसे कहा गया है।
उ.- मुक्तिबोध
(२)नेहरू अभिनन्दन ग्रन्थ का संपादन किसने किया ?
उ. - अज्ञेय
(३).'अंधेरे में' कविता में खण्ड एवं बंध है -
उ. 8 खण्ड 71 बंध
(४)अमीर खुसरो का जन्म कब हुआ ?
उ.1253 ई.
(५)'अंधेरे में 'कविता' का सर्वप्रथम शीर्षक रखा गया था -
उ. - आशंका के द्वीप - अंधेरे में
(६).गीत फरोश कविता किस तार सप्तक में प्रकाशित हुई ?
उ. - दूसरे
(७)'अंधेरे में' कविता को 'अस्मिता की खोज' किस आलोचक ने कहा है ?
उ. - डॉ. नामवर सिंह
(८) प्रियप्रवास का प्रकाशन समय है-
उ. 1914 ई.