अकबर के अंतिम दिन व मृत्यु

अकबर के जीवन के अंतिम दिन बहुत दुःख पूर्ण रहे ।उसके दो पुत्रों मुराद एवं दानियाल की अत्यधिक मदिरापान के कारण क्ररमश: 1599 ई० तथा 1607 ई०  में मृत्यु हो गई थी । उसके जेष्ठ पुत्र सलीम विद्रोही हो चुका था । इसके अतिरिक्त शहजादा सलीम के इशारे पर वीर सिंह बुंदेला द्वारा 19 अगस्त, 1602 को अबुल फजल की हत्या तथा 1593 ई में शेेख मुबारक हो 1595 ई० में फैजी की हत्या के कारण अकबर अत्यंत दुखी रहता था । अबुल फजल की हत्या अकबर को वज्रपात जैसी लगी थी । 4 अक्टूबर, 1605 ई० को अकबर अतिसार से पीड़ित हो गया था  उसका व्यक्तिगत वैध हकीम अली बीमारी को पहचानने में विफल रहा हालत बिगड़ती चली गई 26 अक्टूबर 1605 ई० को रात्रि अकबर की मृत्यु हो गई उसे में  आगरा के निकट सिकंदरा दफनाया गया अकबर का अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ अकबर को उसके पश्चात अर्श आशियानि  (स्वर्ग में रहने वाला) कहा गया ।

Posted on by