नई दिल्‍ली में शुरू हुआ 11 वां कृषि नेतृत्‍व शिख्‍ार सम्‍मेलन

11वें ग्‍लोबल कृषि नेतृत्‍व सम्‍मेलन 2018 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है इसकी थीम 'किसानों को बाजार से जोड़ना' है। इस दो दिवसीय शिखर सम्‍मेलन का उद्देश्‍य राष्‍ट्रीय तथा अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मार्केटिंग के परिदृश्‍य तथा भारतीय किसानों से मार्केट से जोड़नेे के विषय पर चर्चा करना है।  

  मुख्‍य बिंदु :- 

 1- इस सम्‍मेलन में आन्‍ध्रा प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चन्‍द्रबाबू नायडू के स्‍थान पर कृषि मंत्री सोमी रेड्डी ने ' पालिसी लीडरशिप' श्रेणी में वैश्विक कृषि नेतृत्‍व पुरस्‍कार प्राप्‍त किया।

 2- यह पुरस्‍कार किसानों की समस्‍याओं का समाधान तथा उनके जीवन को बेहतर बनाने तथा कृषि के विकास में योगदान के लिए दिया जाता है ।

 3- वैश्विक कृषि पूरस्‍कार की स्‍थापना वर्ष 2008 में की गयी थी।

 4- इस पुरस्‍कार के द्वारा किसानों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाले व्‍यक्तियों को सम्‍मानित किया जाता है।

 5- इस पुरस्‍कार के विजेता का चुनाव महान कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्‍वामीना‍थन की अध्‍यक्षता वाली जूरी द्वारा किया जाता है।

                                   विश्‍व सूचना दिवस : कारण महत्‍व तथा प्रमुख तथ्‍य 

             24 अक्‍टूबर को विश्‍व विकास सुचना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्‍य विश्‍व की समस्‍याओं की ओर ध्‍यान आ‍कर्षित करना तथा उनका समाधान करने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके द्वारा समस्‍याओ के समाधान के लिए सार्वजनिक राय अाकर्षित करने का प्रयास किया जाता है।

   विश्‍व विकास सूचना दिवस:-

  1- इस दिवस की स्‍थापना संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने 1972 में की थी 24 अक्‍टूबर को संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस मनाया जाता है।

  2- 17 मई 1972 को संंयुक्‍त राष्‍ट्र व्‍यापार व विकास कन्‍वेशन (यू.एन.सी.टी.ए.डी.) ने सुचना के प्रसारण के लिए कदम उठाने का प्रस्‍ताव रखा।

  3- पहली बार 24 अक्‍टूबर 1972 को विश्‍व विकास सूचना दिवस मनाया गया। इस प्रस्‍ताव को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा न 19 दिसम्‍बर 1972 को पारित किया था। 

  4- इसका उद्देश्‍य सूचना का प्रसार करके लोगों की जागरूकता में वृद्धि करना था इसके द्वारा विशेषत: युवाओं को विश्‍व की समस्‍याओं से अवगत करवाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्‍य विकास के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग में वृद्धि करना है। 

Posted on by