एकस्व से आशय है - जब कोई व्यक्ति, देश, राज्य, या संस्था किसी नए उत्पाद, नई वस्तु या नई तकनीकी का निर्माण या अविष्कार करती है तथा उसे उपयोग करने, बेचने एवं अन्य अधिकार प्राप्त करने के लिए सरकार से अनुमति प्राप्त करके, उस उत्पाद, वस्तु या तकनीक पर रजिस्ट्रेशन करा कर अपने स्वामित्व कुछ वर्षों के लिए प्राप्त कर लेती है। जिसे पेटेंट या एकस्व कहते हैं। सामान्यतः पेटेंट का वैधानिक जीवन काल 16 वर्ष का होता है परंतु इसका नवीनीकरण भी कराया जा सकता है। पेटेंट का मूल्यांकन पुनर्मूल्यांकन मूल्य पर होता है समय - समय पर इसका पुनर्मूल्यांकन कराया जाता है। नवीनीकरण पर किए गए व्यय को इसके मूल्य में शामिल कर लिया जाता है, यह दृश्य संपत्ति होती है।
यदि संस्था ने एक पेटेंट निर्माण या खोज किया है, तो निर्माण के संबंध में किया गया कुल व्यय प्रथम वर्ष चिट्ठे में लागत मूल्य होगा। यदि क्रय किया गया है तो लागत मूल्य पर चिट्ठी में पेटेंट दिखाया जाएगा। पेटेंट के संबंध में अमेरिका ने बासमती चावल हल्दी एवं लहसुन का पेटेंट कराया है। जिस पर अमेरिका का ही अधिकार हो चुका है। अमेरिका इन पेटेंटों को अन्य राष्ट्रों को बेच भी सकता है या फिर पट्टे पर दे सकता है। कोई भी राष्ट्रीय जब इन उत्पादों का व्यावसायिक उत्पादन करना चाहेगा तो उसे पहले अमेरिका से अनुमति प्राप्त करनी होगी ।