संसाधनों के संरक्षण हेतु कुछ नियमो का पालन अनिवार्य होता है-
- किसी भी देश या प्रदेश के कुल संसाधनों का समय समय पर लेखा जोखा होते रहना चाहिए।
- तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कम आर्थिक मूल्य वाले संसाधनों को नष्ट नहीं करना चाहिए।
- जिस संसाधन की संसाधनता बढ़ाई जा सके, उसे बढाने का प्रयास करते रहना चाहिए।
- संचित संसाधनों का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहिये।
- सीमित संसाधनों के विकल्प हेतु निरन्तर वैज्ञानिक अनुसंधान होते रहना चाहिए।
- जिन क्षेत्रों या संसाधनों का अत्यधिक या गलत शोषण हो गया है, उसके सन्तुलित विकास हेतु वरीयता देनी चाहिए।
- संसाधनों के संरक्षण हेतु न केवल सरकारी एवं गैरसरकारी बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी जागरूकता एवं सहयोग होना अति आवश्यक है।
- जनसंख्या एक महत्वपूर्ण संसाधन है। अतः मानव के चतुर्दिक विकास हेतु भी प्रयत्न होने चाहिए , जिससे प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहते हुए भी अपने कार्य का पूर्ण निर्वाह कर सके।