प्रसिद्ध व्यक्तित्व ( part 1 )

अशोक  ( 273 - 232 ई. ) --- सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य का पौत्रा तथा बिन्दुसार का पुत्र  अशोक महान अपने शासक की शुरुआत में एक क्रूर सम्राट था; लेकिन कलिंग युद्ध ने उसके ह्रदय को  ऐसा उद्वेलित किया कि अशोक अहिंसा का महान पुजारी बन गया । उसने बौद्ध धर्म कोशिश स्वीकार कर लिया तथा उसने जीवनपर्यंत  उसका प्रचार - प्रसार किया ।

अश्वघोष --- कनिष्क की राज्यसभा में संस्कृत का प्रकाण्ड विद्वान तथा बौद्ध धर्म का समर्थक,  जिसकी महत्वपूर्ण कृतियां हैं -- ' बुद्धचरित तथा सौंदरानंद ' ।

अबुल फजल  ( 1551 - 1602 ) --- यह  अकबर के दरबार का प्रसिद्ध कवि, राजनीतिक सलाहकार और  उसके नौ - रत्नों में से एक था, जिसने ' आइने अकबरी ' और 'अकबरनामा ' नामक ग्रन्थों की रचना की एवं  अनेक संस्कृत ग्रन्थों का फारसी में अनुवाद भी किया ।

असदउल्लाह खान गालिब --- अंतिम मुगल बादशाह बहादुुुुरशाह जफर के दरबार के सुप्रसिद्ध उर्दूू शायर,  जिन्होंने फारसी मेेें अपनी गद्य तथ पद्य की  अधिकांश रचनाए लिखी हैं ।इन्हेें ' नौशा मिया ' के नाम से जाना जाता था। उनकी प्रमुख कृतियों के नाम हैैैं -- ' दीवान - ए- गालिब ',  और  'उर्दू - ए - मुुुुअल्ल' ,मेहरे नीमरोज ', 'काते बुरहान '  आदि ।

अहिल्या बाई ---मालवा के राजा मल्हार राव होल्कर की विधवा पुत्री वधू, जिसने मल्हार राव होल्कर के निधन के बाद काफी समझदारी व निपुणता से इन्दौर में राज -  सत्ता का संचालन किया था ।

बहादुर शाह जफर  ( द्वितीय ) --- मुगल साम्राज्य के अंतिम बादशाह,  जिन्होंने  1857  की क्रान्ति का नेतृत्व किया व  अंग्रेेेेजो के विरूद्ध लड़े ।अंग्रेेेेजो ने इन्हें कैद करके रंगून  (बर्मा ) की जेल में डाल दिया,  जहां  1862  में उनका निधन हो गया ।

Posted on by