सूर्य तथा उसके चारों ओर परिभ्रमण करने वाले ग्रह, उपग्रह, धूमकेतु, उल्का पिंडों एवं क्षुद्रग्रहों को संयुक्त रूप से सौरमंडल कहा जाता है।
पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है ग्रह तथा अन्य पिंड सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं इस सिद्धांत का प्रतिपादन कॉपरनिकस ने किया था ।
चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में अगस्त 2006 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञानी संघ की बैठक में यम(प्लूटो) का ग्रह का दर्जा समाप्त कर दिया गया है ।
आकार के अनुसार ग्रह है (घटते क्रम में)---- बृहस्पति, शनि, अरुण (युरेनस), वरुण ( नेपच्यून), पृथ्वी ,शुक्र ,मंगल तथा बुध ।
सूर्य से दूरी के अनुसार ग्रह हैं-- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल ,बृहस्पति, शनि, अरुण तथा वरुण ।