1855 ई० में सर्वप्रथम वचो (virchoV) महोदय ने स्पष्ट किया कि नवीनतम कोशिकाओं का जन्म पहले से विद्यमान कोशिकाओं से होताा है । कोशिका विभाजन का प्रमुख कार्य एक कोशिका से अनेक संतति कोशिकाओं ( Daughter celles) को जन्म देना है । ये कोशिकाएं मानव तथा अन्य प्राणियों में शारीरिक वृद्धि, क्षतिग्रस्त ऊतकों केे पुनरउत्पादन, नवीन अंगों की की वृद्धि एवं लैंगिक और अलैंगिक जनन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं l सामान्यता कोशिका विभाजन दो प्रकार के देखने को मिलता है जिनमें समसूत्री विभाजन (mitosis) एवं अर्धसूत्री विभाजन (meiosis) के नाम से जाना जाता है इसके अतिरिक्त एक अन्य कोशिका विभाजन भी पाया जाता है। जिसे असूत्री विभाजन (Amitosis) कहते हैं।