विभाजकता का नियम ( Law of Divisibility ) -1

2 से विभाज्य ( Divisible by 2 )  :-  यदि किसी संख्या के इकाई का अंक शून्य या सम संख्या हो तो वह संख्या 2 से पूर्णतः विभाजित होती है ।

जैसे -- 2520 , 1216 , 2524 इत्यादि

3 से विभाज्य ( Divisible by 3 )  :-  यदि किसी संख्या के सभी अंकों का योगफल ' 3 '  से पूर्णतया विभाजित हो तो वह संख्या भी 3 से पूर्णता विभाजित होती है। 

जैसे -- 45681 में अंकों का योगफल 

= 4 + 5 + 6 + 8 + 1 = 24 जो 3 से पूर्णतः विभाजित है । इसलिए 45681 ; 3 से पूर्णतः विभाजित होगी ।

4 से विभाज्य ( Divisible by 4 )  :-  यदि किसी संख्या की इकाई एवं दहाई अंकों से बनी संख्या 4 से पूर्णता विभाजित हो तो वह संख्या भी 4 से पूर्णता विभाजित होगी ।

जैसे -- 45676 में क्रमशः 76 में 4 से पूरा - पूरा भाग चला जाएगा । इसलिए दी गई दोनों संख्याएं 4 से पूर्णता विभाजित होगी ।

5 से विभाज्य ( Divisible by 5 )  :-  यदि किसी संख्या के इकाई का अंक  0 या 5 हो ,  तो वह संख्या 5 से पूर्णता विभाजित होगी ।

जैसे -- 5225 , 1625 , 650 , 12000 आदि

Posted on by