6 से विभाज्य ( Divisible by 6 ) :- यदि कोई संख्या एक साथ 2 या 3 से पूर्णतः विभाजित हो तो वह संख्या 6 से पूर्णतः विभाजित होगी ।
जैसे -- 456 , 6624 इत्यादि
8 से विभाज्य ( Divisible by 8 ) :- किसी संख्या को 8 से पूर्णतः विभाजित होने के लिए उस संख्या के इकाई , दहाई एवं सैकड़ा वाले अंकों से बनी संख्या अथवा दाहिनी तरफ से तीन अंको से बनी संख्या 8 से पूर्णता विभाजित होनी चाहिए ।
जैसे -- 531216 में 216 ; 8 से पूर्णता विभाजित है ,इसलिए संख्या 531216 भी 8 से पूर्णता विभाजित होगी ।
9 से विभाज्य ( Divisible by 9 ) :- किसी संख्या के अंको का योग 9 से पूर्णता विभाजित हो , तो वह संख्या भी 9 से पूर्णतः विभाजित होगी ।
जैसे -- 456381 में अंकों का योग ( 4 + 5 + 6 + 3 + 8 + 1 ) = 27 जो 9 से पूर्णतः विभाजित है , इसलिए 456381 भी 9 से पूर्णतः विभाजित होगी ।
11 से विभाज्य ( Divisible by 11 ) :- किसी संख्या के सम स्थानों एवं विषम स्थानों के अंकों का अंतर 0 या 11 का गुणज हो तो वह संख्या 11 से पूर्णतः विभाजित होगी ।
12342 में विषम स्थान के अंक 1 , 3 तथा 2 है जिनका योग ( 1 + 3 + 2 ) = 6 है तथा सम स्थानों के अंक 2 , 4 हैं जिनका योग ( 2 + 4 ) = 6 है , जिनका अंतर शून्य है । अतः संख्या 12342 , 11 से पूर्णतः विभाजित है ।