भारत की अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय विवादित नदिया

जो नदी दो या इससे अधिक देशो से होकर प्रवाहित होती है उसे अंतर्राष्ट्रीय नदी कहते हैं। भारत की प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय नदिया  सिंधु , झेलम, चिनाव, रावी, सतलज, काली, गण्डक, कोसी, तिस्ता, ब्रह्मपुत्र इत्यादि हैं।

इनके जल पर भारत एवं तत्सम्बन्धित पड़ोसी देशों का अधिकार है। इस संदर्भ में सिंधु नदी के जल के बटवारें को लेकर भारत पाकिस्तान के बीच सन 1960 में एक सिंधु समझौता हुआ । आज भारत की अंतर्राष्ट्रीय नदियों के प्रमुख विवादास्पद बिंदु निम्न हैं :-

  •  भारत पाकिस्तान के मध्य सिंधु विवाद भारत पाकिस्तान के मध्य झेलम नदी पर तुलबुल नौकायन परियोजना । चिनाब नदी की बगलिहार तथा झेलम नदी का किशनगंगा विवाद।
  • भारत नेपाल के बीच महाकाली विवाद जिसके निस्तारण एवं विकास हेतु दोनों के बीच 1996 मे सन्धि हुआ।

भारत बांग्लादेश के बीच गंगा जलविवाद (फरक्का बैराज विवाद ), भारत व चीन के मध्य ब्रह्मपुत्र पर चीन द्वारा बनाये जा रहे बृहद बांध एवं ब्रह्मपुत्र का मार्ग मोड़ने की संभावना को लेकर भारत चीन जलविवाद उतपन्न होने की आशंका है। भारत में अधिकांश नदिया दो राज्यो से होकर बहती हैं जिन्हें  अंतर्राज्यीय नदी कहते हैं। सिंचाई हेतु इन नदियों के जल के बटवारें को लेकर सम्बंधित राज्यों के मध्य विवाद उतपन्न होते हैं। भारत मे उल्लेखनीय अंतरराज्यीय नदी विवाद निम्न हैं-

यमुना -जल विवाद :-

 हरियाणा के जगाधरी जनपद में यमुना नदी पर निर्मित हथिनी कुंड परियोजना से उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा दिल्ली के मध्य विवाद गहराया है।

Posted on by