1947 ई० का भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम

ब्रिटिश संसद में 4 जुलाई 1947 को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम प्रस्तावित किया गया जो 18 जुलाई 1947 ईo को स्वीकृत हो गया l इस अधिनियम में 20 धाराएं थी । इस अधिनियम के प्रमुख प्रावधान है ।

1 दो अधिराजयो की स्थापना : 15 अगस्त 1947 को भारत एवं पाकिस्तान नाम दो अधिराज बना दिए जाएंगे और उनको ब्रिटिश सरकार सत्ता सौंप देगी । सत्ता की उत्तरदायित्व दोनों अधिराज्यों की संविधान सभा सौंपी जाएगी

2 भारत भारत और पाकिस्तान दोनों अधिराज्यों में एक- एक गवर्नर जनरल होंगे जिनकी नियुक्त उनके मंत्रिमंडल की सलाह से की जाएगी ।

3 संविधान सभा का विधान मंडल के रूप में कार्य करना जब तक संविधान सभा विधान मंड का निर्माण नहीं कर लेते तब तक वे विधान मंडल के रूप में कार्य करती रहेंगी

4 भारत मंत्री के पद समाप्त कर दिए जाएंगे

5 1935 के भारतीय शासन अधिनियम द्वारा शासन जब तक संविधान सभा द्वारा नया संविधान बना कर तैयार नहीं किया जा सकता तब तक उस समय 1935 के भारतीय शासन अधिनियम द्वारा ही शासन होगा ।

Posted on by