सामयिकी-29 अक्टूबर 2018

  • हाल ही में "एक्सपीरियंसिंग नॉर्थ ईस्ट उत्सव" 'नई दिल्ली' में शुरू हुआ है। नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति की विशेषता का वर्णन करने के लिए यह एक उत्सव है। यह 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चला। नार्थ ईस्ट के जो सात राज्य हैं, जिन्हें 7 सिस्टर कहा जाता है(असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड,  मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय) इनकी संस्कृति का विशिष्ट वर्णन करने के लिए यह एक उत्सव है।
  • हाल ही में दुनिया की सबसे ऊंची रेलवे लाइन बनाने की घोषणा भारतीय रेलवे ने की है। यह रेलवे लाइन लद्दाख को नई दिल्ली से जोड़ेगी।
  •  हाल ही में IDFC बैंक का नाम बदलकर IDFC फर्स्ट रखा गया है।
  • हाल ही में "मिस ग्रैंड इंटरनेशनल" के छठे संस्करण में फर्स्ट रनरअप का खिताब 'मीनाक्षी चौधरी' ने जीता है। यह संस्करण 'म्यामांर' में हुआ है।
  • हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने बांग्लादेश में सड़क सुधार के लिए 425 मिलीयन डॉलर की मंजूरी दी है।
  • हाल ही में "सखारोव का पुरस्कार" 'ओलेेेग सैंटोव' ने जीता है। यह फिल्म निर्माता है, और इस समय जेल में बंद है। यह मानवाधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो लड़ाई लड़ते हैं उनको दिया जाता है।
  • हाल ही में IMPRESS पोर्टल मानव संसाधन मंत्रालय 'प्रकाश जावड़ेकर' ने लॉन्च किया है।
  • हाल ही में नवीनतम फीफा रैंकिंग में टॉप पर 'बेल्जियम' रहा है।
  • हाल ही में "सतर्कता जागरूकता सप्ताह" की शुरुआत 29 अक्टूबर को हुई है। यह 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चला।
  • हाल ही में पंजाब की सरकार ने हॉर्बीसाइड की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। खेतों में खरपतवार को नष्ट करने के लिए जो केमिकल लगाया जाता है उसे  हारबीसाइड कहते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है।
  • हाल ही में "घोघा दहेज फेरी सेवा" का शुभारंभ 27 अक्टूबर को हुआ। इसका शुभारंभ 'गुजरात' में हुआ है। यह 100 वाहनों और 500 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। यह सागरमाला प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है।
  • हाल ही में "आयरन मैजिक 19" सैन्य अभ्यास का सुभारम्भ 21 अक्टूबर को हुआ है। यह अमेरिका और यूएई के बीच सैन्य अभ्यास है। यह 2 सप्ताह तक चलेगा।
Posted on by