कंप्यूटर नेटवर्किंग (computer networking) कंप्यूटर नेटवर्किंग का प्रयोग कंप्यूटर क्षेत्र में अभी अपेक्षाकृत नया है लेकिन अधिक उपयोगी होने के कारण कम समय में ही यह तकनीक काफी प्रचलित हो गई कंप्यूटर तथा दूरसचार तकनीकों के मिलने से इस विधि का जन्म हुआ है।
कंप्यूटर नेटवर्किंग कई कंप्यूटरो को आपस में जोड़ने की तकनीक है कंप्यूटर नेटवर्किंग से सभी कंप्यूटर की क्षमता का सामूहिक उपयोग किया जाता है । नेटवर्किंग (संयोजन) दो प्रकार से की जाती है । - Local area network (LAN) तथा wide area network (WAN) । LAN के द्वारा एक ही बिल्डिंग में रखे सभी कंप्यूटर को जोड़ा जाता है जैसे विद्यालय परिसर, कार्यालय आदि। WAN के द्वारा एक बड़े क्षेत्र में रखे सभी कंप्यूटर को आपस में जोड़ा जाता है जैसे शहर के सभी कार्यालय के बीच भारत में INDONET नामक बड़े कंप्यूटर की स्थापना की जा रही है जिसका उद्देश्य भारत के मुख्य शहरों को कंप्यूटर के जरिए जोड़ना है