सामयिकी-1 नवम्बर 2018

  • हाल ही में "स्टेचू ऑफ यूनिटी" का अनावरण 'नरेंद्र मोदी' ने किया है। यह गुजरात के नर्मदा नदी पर बना है। इसकी ऊंचाई 182 मीटर है, आधार सहित इसकी ऊंचाई 240 मीटर है।इसको बनाने में लगभग 3000 करोड़ खर्च हुआ। इसके डिजाइनकर्ता 'राम सुतार' हैं।
  • हाल ही में उपराष्ट्रपति 'एम वेंकैया नायडू' 3 देशों के दौरे पर गए हैं। वह बोत्सवाना, मलावी और जिंबाब्वे के दौरे पर गए हैं।
  • हाल ही में "राष्ट्रीय एकता दिवस"  31 अक्टूबर को मनाया गया है।
  • हाल ही में "ग्लीट्स मैन पुरस्कार" से मलाला यूसुफजई को सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए सक्रिय योगदान देने वाले को दिया जाता है। इसमें $125000 मिलते हैं और इसे हावर्ड यूनिवर्सिटी देती है।
  • हाल ही में 'सेशेल्स' ने विश्व के पहले "सावरेन ब्लू बॉन्ड" की शुरुआत की है।
  • हाल ही में अनुपम खेर ने FTII के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।
  • 25वें "DST-CII टेक्नोलॉजी शिखर सम्मेलन" में नीदरलैंड भागीदार होगा।
  • भारत की पहली बिना इंजन की ट्रेन का नाम "ट्रेन 18" है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने इसे ध्वजानकित किया है।
  • हाल ही में भारत ने जापान के साथ मुद्रा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • हाल ही में 'जस्टिस नरेश पाटील' मुंबई हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने हैं। इनको महाराष्ट्र के गवर्नर श्री विद्यासागर ने शपथ दिलाई है।
  • हाल ही में उड़ीसा राज्य के मुख्यमंत्री ने "EWDS प्रणाली" शुरू की है।
  • हाल ही में जापान ISA में शामिल हुआ है।
Posted on by