:: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने देशभर में 650 शाखाओं और 3,250 एक्सेस पॉइंट के साथ काम करना शुरू कर दिया।
:: पाकिस्तान में जस्टिस ताहिरा सफदर ने बलूचिस्तान प्रांत हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली जिसके साथ वह बलूचिस्तान और देश के किसी हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस बनने वाली पहली महिला बन गईं।
:: अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया है कि वह संयुक्त राष्ट्र की फिलिस्तीन शरणार्थी एजेंसी (UNRWA) को दी जाने वाली सारी वित्तीय सहायता रोक रहे हैं। UNRWA की स्थापना 1948 के अरब-इज़रायल युद्ध में विस्थापित हुए लाखों फिलिस्तीनियों की देखभाल के लिए हुई थी।
:: 'द लैंसेट मेडिकल' जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, 1995-2015 के बीच अफ्रीका महाद्वीप में करीब 50 लाख बच्चों की मौत, बचने योग्य बीमारियों से हुई क्योंकि सैन्य संघर्षों और युद्धों के कारण उन्हें मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं व स्वच्छ जल नहीं मिल सका।
:: पाकिस्तान की दो परियोजनाओं के लिए जापान ₹2.6 अरब से ज़्यादा की आर्थिक मदद देने के लिए सहमत हो गया है। इनमें एक परियोजना मुल्तान शहर में मौसम निगरानी रडार लगाने की है जबकि दूसरी परियोजना मानव संसाधन विकास छात्रवृत्ति की है।
:: वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, अगस्त 2018 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह ₹93,960 करोड़ रहा जो जुलाई में ₹96,483 करोड़ था।
:: नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के माध्यम से हुए लेनदेन की संख्या पहली बार एक महीने में 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई।
:: भारत ने इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के 14वें दिन 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम कर लिए। भारत के लिए अमित पंघल (मुक्केबाज़ी) और प्रणब बर्धन व शिबनाथ सरकार (ब्रिज पुरुष टीम स्पर्धा) ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, स्क्वैश महिला टीम (जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल, सुनयना कुरुविल्ला और तन्वी खन्ना) ने रजत जबकि पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता।
:: सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद बीमा नियामक इरडा ने नई कार और टू-व्हीलर लेने वालों के लिए 1 सितंबर से थर्ड पार्टी बीमा लेना अनिवार्य कर दिया है जिससे वाहनों की कीमतें बढ़ जाएंगी।
:: आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या पिछले वर्ष के 3.17 करोड़ के मुकाबले 71% बढ़कर 5.42 करोड़ हो गई है।
:: 1 सितंबर 1947 को देशभर में आधिकारिक टाइम ज़ोन 'इंडियन स्टैंडर्ड टाइम' (IST) की शुरुआत हुई थी लेकिन मुंबई और कोलकाता में क्रमश: 1948 व 1955 तक स्थानीय समय का इस्तेमाल हुआ था।
:: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पिछले एक साल के कार्यकाल के अनुभवों को चित्र और शब्दों के माध्यम से संकलित कर पुस्तक का रूप दिया है,जिसका नाम है 'मूविंग आन मूविंग फारवर्ड, ए इयर इन ऑफिस'।
:: इंडोनेशिया में हुए 18वें एशियन गेम्स का समापन हो गया, जिसमें कुल 69 पदक जीतने वाला भारत 15 स्वर्ण पदकों के साथ पदकतालिका में 8वें स्थान पर रहा है।
:: 18वें एशियन गेम्स में 132 स्वर्ण समेत कुल सर्वाधिक 289 पदक जीतने वाला चीन पदकतालिका में शीर्ष पर रहा है।
:: चीन के कृषि मंत्रालय ने बताया है कि अफ्रीकी स्वाइन फीवर के कारण देशभर में 1 सितंबर तक 38,000 से अधिक सुअरों को मारा जा चुका है और पांच प्रांतों में इसके मामले सामने आ चुके हैं।
:: आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2017-18 में भारत में ₹2.65 लाख करोड़ ($3,736 करोड़) का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आया जिसमें से सर्वाधिक ₹95,217 करोड़ ($1,341 करोड़) मॉरीशस से आया।
:: ब्रिटिश हुकूमत से भारतवासियों को सत्ता सौंपने के लिए 2 सितंबर 1946 को पहली अंतरिम सरकार का गठन हुआ था जिसके राष्ट्रपति लॉर्ड माउंटबेटन और उप-राष्ट्रपति जवाहरलाल नेहरू थे।
:: 2018 एशियन गेम्स में 6 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतने वाली जापान की महिला तैराक रिकाको इके टूर्नामेंट की सबसे मूल्यवान खिलाड़ी के अवॉर्ड से नवाज़ी गई हैं।
:: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के पहले 5 सितारा लग्ज़री क्रूज़ 'अलकनंदा' का लोकार्पण किया।
:: एक आरटीआई के जवाब में RBI ने बताया है कि सरकार प्रत्येक ₹2000 के नोट की छपाई पर ₹4.18, ₹500 के नोट की छपाई पर ₹2.57 और ₹100 के नोट की छपाई पर ₹1.51 खर्च करती है।
:: विमान नियामक DGCA ने सभी एयरलाइंस को हवा में व एयरपोर्ट के आस-पास मल-मूत्र नहीं गिराने का निर्देश जारी किया है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर हर बार एयरलाइंस से ₹50,000 हर्जाना वसूल किया जाएगा।
:: आतंकवादी संगठनों पर निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रहने पर अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान को दी जाने वाली करीब ₹2,100 करोड़ की मदद रद्द कर दी है।