one liner current affair

- भारत और साइप्रस के बीच एक मनी लॉंडरिंग समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर हुआ है जो दोनों देशों के बीच निवेश को पार करने में मदद करेगा।

- देश में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) करने के मामले में मॉरीशस शीर्ष पर रहा है।भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने वाले देशों में मॉरीशस के बाद दूसरा स्थान सिंगापुर का रहा है। 2017-18 में मॉरीशस से लगभग 952 अरब रुपये और सिंगापुर से 658 अरब रुपये का विदेशी निवेश प्राप्त हुआ।

- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।विराट के अब 937 अंक हो गए हैं और वे ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

- दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को 'सोनी ये' पुरस्कार से नवाजा गया।टेलीविजन चैनल सोनी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपनी पहल 'हीरोज बिहाइंड द हीरोज' के तहत इस पुरस्कार से सानिया को नवाजा।

- नंदन पेट्रोकेम लिमिटेड (एनपीएल) ने भारत की पहली महिला रेसिंग चैंपियन अलीशा अब्दुल्ला को सोमवार को अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाए जाने की घोषणा की। एनपीएल ने ल्युब्रिकेटिंग ऑयल और एडब्लू सेगमेंट में अपने महत्वपूर्ण ब्रांड वेलवेक्स के लिए उन्हें ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

- इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. कुक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक रन स्कोर करने वाले छठे बल्लेबाज हैं.

- आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, उसने 2017-18 में 8.46 टन सोना खरीदा, जो करीब 9 साल में उसकी सोने की पहली खरीदारी है। 30 जून 2017 तक आरबीआई के पास 557.77 टन सोना था जो 30 जून 2018 को बढ़कर 566.23 टन हो गया। 

- संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन 2016 में 14.57 मिलियन से बढ़कर 2017 में 15.54 मिलियन रहे हैं।

 
Posted on by