::2 सितंबर 1945 को जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध में आधिकारिक रूप से हार स्वीकारते हुए बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया था जिसके साथ ही 6 वर्षों से जारी मानव इतिहास का एक विनाशकारी युद्ध खत्म हो गया था।
:: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने एक ऐसे कानून को मंज़ूरी दी है जिसके तहत अधिकारी सोशल मीडिया का उपयोग करने वालों पर नज़र रख सकेंगे।
:: सूर्य की सतह पर अणुओं के शक्तिशाली विस्फोट और उससे निकलने वाले तीव्र विद्युत चुंबकीय विकिरण को 'सोलर फ्लेयर' कहते हैं जिसके कारण पृथ्वी पर संचार माध्यम प्रभावित होते हैं।
:: केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मानसून के दौरान 10 राज्यों में अब तक 1400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस दौरान केरल में सर्वाधिक 488 मौत हुई।
:: केरल में बाढ़ के बाद रैट फीवर (लेप्टोस्पायरोसिस) के चलते अब तक 12 लोगों की मौत हुई,वहीं 372 लोगों में रैट फीवर के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
:: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के दौरान अफ्रीका को ₹4 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय मदद की घोषणा की है।
:: विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण 2030 तक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक का 40% हिस्सा जलमग्न हो जाएगा।
:: वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) के मुताबिक, गंगा नदी दुनिया की 10 सर्वाधिक संकटग्रस्त नदियों में से एक है। वहीं, इन नदियों में अफ्रीका की नील नदी और भारत व पाकिस्तान में बहने वाली सिंधु नदी भी शामिल है।
:: भारतीय महिला निशानेबाज़ अंजुम मुदगिल ने दक्षिण कोरिया में जारी आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतने के साथ टोक्यो (जापान) में होने वाले 2020 ओलंपिक्स में अपनी जगह पक्की कर ली है।
:: इंग्लैंड ने भारत को चौथे टेस्ट में 60 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज़ में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। साथ ही, यह भारत की इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज़ हार है।
:: आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, उसने 2017-18 में 8.46 टन सोना खरीदा, जो करीब 9 साल में उसकी सोने की पहली खरीदारी है। 30 जून 2017 तक आरबीआई के पास 557.77 टन सोना था जो 30 जून 2018 को बढ़कर 566.23 टन हो गया।
:: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रधानमंत्री और उप-राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) भेजने के लिए दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की।
:: नेपाल में 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के तीन साल बाद कृष्ण मंदिर कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दोबारा लोगों के लिए खोल दिया गया। भारतीय शिखर शैली में निर्मित यह मंदिर 17वीं शताब्दी में बना था।