one line current affair

- वैश्विक निवेशक बैंक गोल्डमैन साक्स ने प्राची मिश्रा को अपने भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक और मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है। 

- इम्मर्सन मनंगागवा ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 

- अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन का निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। 

- एसबीआई की शोध रिपोर्ट इकोरैप के अनुसार, देश का चालू खाते का घाटा (कैड) चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 2.8 प्रतिशत पर रहेगा। 

- जी सतीश रेड्डी को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। 

- भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को एशियाई खेलों के महिला एकल सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइ जू यिंग के खिलाफ हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

- इंद्रा नूयी को ग्लोबल कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 2018 एशिया गेम चेंजर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

- तेजेंद्रपाल सिंह टूर ने 2018 एशियाई खेलों में पुरुषों के शॉट-पुट में स्वर्ण पदक जीता। 

- हिमा दास ने 2018 एशियाई खेलों में महिलाओं के 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। 

- मोहम्मद अनास ने 2018 एशियाई खेलों में पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। 

- दुती चंद ने 2018 एशियाई खेलों में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। 

- भारत ने एशियाई खेलों में पदार्पण कर रहे खेल ब्रिज में सेमीफाइनल में हार के साथ पुरुष और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। 

- बंगाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गोपाल बोस का निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।
Posted on by