64th bpsc target

:: भारत 18वें एशियन गेम्स में 9 गोल्ड, 19 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पदकतालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गया है।

:: इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पुरुषों की 800 मीटर रेस में भारत के मनजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं, इस स्पर्धा में भारत के ही जिनसन जॉनसन ने रजत पदक अपने नाम किया।

:: भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार हुए मिक्स्ड 4x400 रिले रेस में रजत पदक जीत लिया। स्पर्धा में भारत से मोहम्मद अनस याहिया, एम.आर. पूवम्मा, हिमा दास और अरोकिया राजीव ने हिस्सा लिया।

:: केंद्र सरकार ने 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी रुचि घनश्याम को ब्रिटेन (UK) में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया है।

:: नासा के लिए काम कर चुकीं अफ्रीकी मूल की अमेरिकी गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन ने अपना 100वां जन्मदिन मनाया है। अंतरिक्ष मिशन के प्रक्षेपण पथ (ट्रेजेक्टरी) की हाथों से गणना करने वाली कैथरीन को 'ह्यूमन कम्प्यूटर' भी कहा जाता है।

:: दक्षिण कोरिया से कंपाउंड इवेंट में शूट-ऑफ में मिली हार के बाद भारतीय पुरुष तीरंदाज़ी टीम को 18वें एशियन गेम्स में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम में रजत चौहान, अमन सैनी और अभिषेक वर्मा शामिल थे।

:: भारत ने 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पुरुष टीम स्पर्धा का कांस्य जीतने के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार टेबल टेनिस में पदक जीत लिया। टीम में साथियान गनाशेखरन, एंथोनी अमलराज और अचंता शरथ कमल शामिल थे।

:: 28 अगस्त 1896 को मशहूर शायर 'फिराक गोरखपुरी' का जन्म हुआ था जिनका वास्तविक नाम रघुपति सहाय था।

:: इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने बताया है कि चंद्रमा के लिए भारत के दूसरे मिशन 'चंद्रयान-2' का प्रक्षेपण 3 जनवरी से 16 फरवरी, 2019 के बीच होगा।

:: सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपनी 1,295 शाखाओं के IFSC कोड में बदलाव करने की घोषणा की है। दरअसल, 1 अप्रैल 2017 को छह सहायक बैंकों का एसबीआई में विलय किया गया था जिसके बाद बैंक ने ये बदलाव किए हैं।

:: गूगल ने सालाना 'गूगल फॉर इंडिया' इवेंट के दौरान अपनी पेमेंट्स सर्विस 'तेज़' का नाम बदलकर 'गूगल पे' करने की घोषणा की है।

:: डीएमके ने पार्टी की जनरल काउंसिल की बैठक में एम.के. स्टालिन को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया है।

:: भारतीय महिला तीरंदाज़ी टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार कंपाउंड इवेंट में रजत पदक जीत लिया। भारतीय तिकड़ी मुस्कान किरर, मधुमिता कुमारी और वी.ज्योति सुरेखा ने स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में 228 अंक हासिल किए।

:: इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पिंकी बलहारा और मालाप्रभा येल्लपा जाधव ने कुराश में भारत को दो पदक दिलाए। पिंकी और मालाप्रभा को क्रमश: फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले में हारने के बाद रजत और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
Posted on by