ब्रिटिश संसद में 4 जुलाई 1947 ई. को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम प्रस्तावित किया गया, जो 18 जुलाई 1947 ई. स्वीकृति हो गया। इस अधिनियम में 20 धाराएं थी। इस अधिनियम के प्रमुख प्रावधान निम्न हैं-
1. दो अधिराज्यों की स्थापना :
1.15 अगस्त 1947 ईस्वी को भारत एवं पाकिस्तान नामक दो अधिराज्य बना दिए जाएंगे और उनको ब्रिटिश सरकार सत्ता सौंप देगी सत्ता का उत्तरदायित्व दोनों अधिराज्य कि संविधान सभा को सौंपी जाएगी।
2. भारत और पाकिस्तान दोनों अधिराज्यों मैं एक गवर्नर जनरल होंगे नियुक्ति मंत्रिमंडल की सलाह से की जाएगी।
3. संविधान सभा का विधान मंडल के रूप में कार्य करना जब तक संविधान सभाएं संविधान का निर्माण नहीं कर लेती तब तक वे विधानमंडल के रूप में कार्य करती रहेंगी।
4. भारत मंत्री के पद समाप्त कर दिए जाएंगे।
5. 1935 के भारतीय शासन अधिनियम द्वारा शासन जब तक संविधान सभा द्वारा नया संविधान बना कर तैयार नहीं किया जाता है तब तक उस समय 1935 के भारतीय शासन अधिनियम द्वारा ही शासन होगा।
6. देसी रियासतों पर ब्रिटेन की सर्वोपरिता का अंत कर दिया गया।