अर्थशास्त्र मानव की आर्थिक गतिविधियों का अध्ययन करता है। मानव द्वारा संपन्न वैसे सारी गतिविधियां जिनमें आर्थिक लाभ या हानि का तत्त्व विद्यमान हो आर्थिक गतिविधियां कही जाती हैं।
अर्थव्यवस्था एक अधूरा शब्द है अगर इसके पूर्व किसी देश या किसी क्षेत्र-विशेष का नाम ना जोड़ा जाए ।वास्तव में जब हम किसी देश को उसकी समस्त आर्थिक क्रिया के संदर्भ में परिभाषित करते हैं, तो उसे अर्थव्यवस्था कहते हैं। आर्थिक क्रिया किसी देश के व्यापारिक क्षेत्र घरेलू क्षेत्र तथा सरकार द्वारा दुर्लभ संसाधनों के प्रयोग, वस्तुओं सेवाओं के उपभोग, उत्पादन तथा वितरण से संबंधित है।
निजी क्षेत्र और बाजार के सापेक्ष राज्य व सरकार की भूमिका की आधार पर अर्थव्यवस्था का वर्गीकरण तीन श्रेणियों में किया जाता है-----
1. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था
2. राज्य अर्थव्यवस्था
3. मिश्रित अर्थव्यवस्था