अर्थव्यवस्था

1. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था

इस अर्थव्यवस्था में क्या उत्पादन करना है, कितना उत्पादन करना है और उसे किस कीमत पर बेचना है, यह सब बाजार तय करता है, इसमें सरकार की कोई आर्थिक भूमिका नहीं होती है।

 नोट :-1776 ई. में प्रकाशित एडम स्मिथ की किताब 'द वेेल्थ ऑफ नेशंस' को  पूंजीवादी अर्थव्यवस्था का उद्गम स्रोत माना जाता है ।

2. राज्य अर्थव्यवस्था

 इस अर्थ व्यवस्था की उत्पत्ति पूंजीवादी अर्थव्यवस्था की लोकप्रियता के विरोध स्वरूप हुआ। इसमें उत्पादन,आपूर्ति और कीमत सब का फैसला सरकार द्वारा दिया जाता है। ऐसी अर्थव्यवस्थाओं को केंद्रीकृत नियोजित अर्थव्यवस्था कहते हैं जो गैर बाजारी अर्थव्यवस्था होती है। राज्य अर्थव्यवस्था की दो अलग-अलग शैली नजर आती है, सोवियत संघ की अर्थव्यवस्था को समाजवादी अर्थव्यवस्था कहते हैं जनकी 1985ई. से पहले चीन की अर्थव्यवस्था को साम्यवादी अर्थव्यवस्था कहते हैं। समाजवादी अर्थव्यवस्था में उत्पादन के साधनों पर सामूहिक नियंत्रण की बात शामिल थी और अर्थव्यवस्था को चलाने में सरकार की बड़ी भूमिका थी वहीं साम्यवादी अर्थव्यवस्था में सभी संपत्तियों पर सरकार का नियंत्रण था। 

Continue....next e note

Posted on by