Continue..... Previous e note
नोट:- पहली बार राज्य अर्थव्यवस्था सिद्धांत जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स् (1818-1883 ई.)ने दिया था, जो एक व्यवस्था की तौर पर पहली बार 1917 ई. क़ी बोल्शेविक क्रांति के बाद सोवियत संघ में नजर आई और इसका आदर्श रूप चीन (1949 ई.)में सामने आया।
3. मिश्रित अर्थव्यवस्था
इसमें कुछ लक्षण राज्य अर्थव्यवस्था के मौजूद होते हैं, तो कुछ लक्षण पूंजीवादी अर्थव्यवस्था के। यह दोनों का मिला जुला रूप है द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद उप निवेश वाद के चंगुल से निकली दुनिया के कई देशों ने मिश्रित अर्थव्यवस्था को अपनाया। इनमें भारत, मलेशिया एवं इंडोनेशिया जैसे देश शामिल है
नोट:- केेंस ने सुझाव दिया था कि पूंजीवादी अर्थव्यवस्था को समाजवादी अर्थव्यवस्था की ओर कुछ कदम बढ़ाना चाहिए जबकि प्रो. लॉज ने कहा कि समाजवादी अर्थव्यवस्था को पूंजीवादी अर्थव्यवस्था कि और कुछ कदम बढ़ाना चाहिए।