Gross Domestic Product (GDP)

   सकल घरेलू उत्पाद 

किसी देश की घरेलू सेना के भीतर स्थिति निवासी उत्पादक तथा गैर निवासी उत्पादक इकाइयों द्वारा 1 वर्ष में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं का अंतिम मौद्रिक मूल्य सकल घरेलू उत्पाद कहलाता है। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि एक लेखा वर्ष में एक देश की घरेलू सीमा में सभी उद्यमियों चाहे व निवासी हो या अनिवासी द्वारा की गई सकल मूल्य वृद्धि को सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है। इसका आकलन राष्ट्रीय निजी उपभोग, निवेश सरकारी और व्यापार शेष के योगफल द्वारा भी किया जाता है।

सकल घरेलू उत्पाद के उपयोग

  1. जी.डी.पी. में होने वाले वार्षिक प्रश्न परिवर्तन ही किसी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर है।
  2. यह परिमाणात्मक दृष्टिकोण है इसके आकार से देश की आंतरिक शक्ति का पता चलता है लेकिन इससे उत्पादों एवं सेवाओं की गुणवत्ता का पता नहीं चलता है।
  3. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्व बैंक की ओर से सदस्य देशों का तुलनात्मक विश्लेषण इसी के आधार पर किया जाता है।
Posted on by