सामयिकी-11 नवम्बर 2018

  •  हाल ही में उपराष्ट्रपति "एम वेंकैया नायडू" ने फ्रांस में भारतीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया है।
  • "शांति और विकास" के लिए "विश्व विज्ञान दिवस" 10 नवंबर को मनाया गया है।
  • 'मेघालय' ने अभी "एक्वा मिशन 2.0" में 378 करोड रुपए के निवेश की घोषणा की है। मेघालय को मछलियों का आयात कम से कम करना पड़े इसके लिए यह मिशन आयोजित किया गया है।
  • हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार भारत की बेरोजगारी दर 6.9% रही है।
  • "संयुक्त राष्ट्र खाद्य कार्यक्रम" में भूख को समाप्त करने के लिए अलीबाबा समूह के साथ साझेदारी की है।
  • मुंह के कैंसर पर आधारित "अरिवु" नामक बुक का अनावरण किया गया है। यह बुक 'डॉक्टर मुरली मोहन जुन्थरो' ने लिखी है।
  • बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग में नंबर वन रैंक हासिल की है। कॉमनवेल्थ गेम और एशियन गेम में भी इन्होंने स्वर्ण पदक जीता है।
  • 'अशोक कुमार गुप्ता' सीसीआई (competition commision of india) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। इनसे पहले 'सुधीर मित्तल' थे।
  • हाल ही में निमोनिया और डायरिया प्रगति रिपोर्ट IVAC ने जारी की है।
  • "एशियाई एयरगन चैंपियनशिप" में  'मनु भाकर' ने  स्वर्ण पदक जीता है। यह चैंपियनशिप कवैत में हो रही है।
  • "ग्लोबल कूलिंग शिखर सम्मेलन" का उद्घाटन नई दिल्ली में किया जाएगा। साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री ' डॉ हर्षवर्धन' इसका उद्घाटन करेंगे।
  • हाल ही में "प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड" 'स्वाति चतुर्वेदी' ने जीता है।
Posted on by