one liner current affairs

- मुकेश अंबानी ने लगातार सातवें वर्ष 'बार्कलेज हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2018 ' में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

- भारत बधिर आईसीसी टी 20 विश्व कप 2018 की मेजबानी करेगा। 

- वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रजनीकांत मिश्रा और एस एस देसवाल को क्रमश: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। 

- पहली बार महिला-विदेश मंत्री सम्मेलन कनाडा के मॉन्ट्रियल में आयोजित हुआ था। 

- गुजरात के पूर्व मंत्री मनोहर सिंह जडेजा का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

- 8 वीं एशियाई योग खेल चैंपियनशिप केरल के तिरुवनंतपुरम में शुरू हुई। 

- केरल के श्रीशंकर मुरली ने पुरुष लंबी कूद में 8 .20 मीटर के प्रयास से नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता। 

- संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (अंकटाड) के अनुसार, कैलेंडर वर्षं 2018 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.0% रहने का अनुमान है। 

- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रांची में खेल गॉन में एक राष्ट्रीय साहित्यिक और बौद्धिक सम्मेलन - "लोक मंथन 2018" का उद्घाटन किया है। 

- ओमान के मस्कट में एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में मनप्रीत सिंह होंगे भारतीय हॉकी टीम के कप्तान है। 

- भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने 'यूएसएआईडी-इंडिया एंड टीबी एलायंस' का गठन किया है जिसमें टीबी के खतरे से निपटने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों से अग्रणी विशेषज्ञ शामिल हैं। 

- शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल में भारत के निवेश के लिए उसे विश्व में 158 वें स्थान पर रखा गया है। 

- चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिका की एथलीट सान्या रिचर्ड्स-रोस को 21 अक्तूबर को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन का दूत बनाया गया है।

 
Posted on by