ONE LINER CURRENT AFFAIR

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के नेतृत्व और 2022 तक भारत को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प को लेकर संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान ‘‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड 2018’’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी दिया गया है। 

- स्वदेशी तकनीक से विकसित दृश्यता सीमा से बाहर हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल (बीवीआरएएएम) ‘अस्त्र’ का रक्षा बेड़े में शामिल करने से पहले सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। 

- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जयपुर में स्मार्ट सिटी एक्सपो इंडिया-2018 का उद्घाटन किया है। 

- भारत और मोरक्को ने एमएसएमई क्षेत्र में सहयोग को गहन बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 

- वित्त मंत्रालय ने वित्तीय समावेशन के तहत मोबाइल एप ‘जन धन दर्शक’ लांच किया हैं। 

- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फार्मा क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और उज्बेकिस्तान के बीच समझौता-ज्ञापन को मंजूरी प्रदान कर दी । 

- सर्वेश अनील कुशारे और अंजलि देवी ने 58वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दूसरे दिन क्रमश: पुरूषों की ऊंची कूद और महिलाओं की 400 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर मीट रिकार्ड बनाये। 

- डॉ हर्षवर्धन ने वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण “विंड ओगमेंटेसन पुरिफायिंग यूनिट, वायु” का उद्घाटन किया है। 

- संतोष कुमार गंगवार ने नई दिल्ली में कार्यस्थल सुरक्षा और व्यावसायिक स्वास्थ्य में उत्कृष्टता पर 7 वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। 

- नौसेना ने दो डाइविंग समर्थन जहाजों (डीएसबी) के निर्माण के लिए हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 

- एक्सिस बैंक ने स्टार्ट-अप कंपनियों को कॉर्पोरेट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए वेंचर कैटालिस्ट (वीसीएटी) के साथ करार किया है। 

- कुमार तुहिन को हंगरी गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
Posted on by