वाक्यांश के लिए एक शब्द

  1. अंक (गोद)  में सोने वाला- अंकशायी
  2. अंक (गोद)  में स्थान पाया हुआ- अंकस्थ
  3. जो अंडे में से जन्म लेता है - अंडज
  4. किसी कथा के अंतर्गत आने वाली कोई दूसरी कथा - अंतः कथा
  5. राजू उनके अंदर महिलाओं का निवास - अंतःपुर
  6. मन में आप से आप उत्पन्न होने वाली प्रेरणा- अंतःप्रेरणा
  7. धरती और आकाश के बीच का स्थान- अंतरिक्ष
  8. मन में होने वाला यह स्वभाविक ज्ञान- अंतर्ज्ञान
  9. किसी देश के अंदर होने वाला या उससे संबंध रखने वाला - अंतर्देशीय
  10. गुरु के साथ या समीप रहने वाला छात्र - अंतेवासी
  11. जो अंतिम वर्ण में जन्मा हो - अंत्यज
  12. किसी पद के अंतिम अक्षर से नया पद आरंभ करने का खेल - अंत्याक्षरी
  13. तर्क के बिना मान लिया गया विश्वास - अंधविश्वास
  14. अपने अंश हिस्से के रूप में कुछ देना या किसी कार्य में योग देना- अंशदान
  15. जिसमें कांटे या विध्न बाधा ना हो - कंटक
  16. जो कहा न जा सके - अकथनीय
  17. जो कहा ना गया हो - अकथित
  18. जिसके पास कुछ भी ना हो - अकिंचन
  19. जिसमें कुछ करने की क्षमता ना हो - अक्षम
  20. जिसका खंडन न किया जा सके - अखंडनीय 
  21. जिसके खंड  या टुकड़े ना किए गए हो - अखंडित
  22. जो खाने योग्य न हो - अखाघ
  23. जो गिना ना जा सके - अगणित
  24. जिसके अंदर या पास ना पहुंचा जा सके- अगम्य
Posted on by