यूरोपीय चित्रकला का इतिहास/पाश्चात्य कला

                    यूरोपीय चित्रकला का इतिहास/पाश्चात्य कला

    प्रागैतिहासिक युग वह युग है जब मानव असभ्य एंव बर्बर जीवन व्यतीत करता था। इसके भोजन तथा आवास की स्थाई व्यवस्था नही थी।
    वह अपनी आवश्यकता के लिए पाषाण निर्मित औजारों का प्रयोग करता था। इस प्रकार सम्पूर्ण पाषाण युग प्रागैतिहासिक युग के अन्तर्गत रखा जाता है।
    यूरोपीय प्रागैतिहासिक चित्रकला के पुराने साक्ष्य फ्रैंको (फ्रैंको कैडब्रियान) क्षेत्र में मिलते है।
    इस क्षेत्र के अन्तर्गत (उत्तरी स्पेन तथा दक्षिणी पश्चिमी फ्रांस) प्रागैतिहासिक गुफा आती है।
    यूरोप के प्राचीन गुुफा के चित्र ज्यादातर स्पेन के पूर्वी व उत्तरी प्रदेशों में पेरिनीज/पेरिनीर घाटी व फ्रांस के दक्षिणी पश्चिमी फ्रांस (वेजेर घाटी) में सीमित है।
    फ्रांस के दक्षिणी/पश्चिमी में पाई गई गुफाएं अधिक प्राचीन है, क्योंकि यह जमीन के अन्दर गहराई में पाई गई।
    विश्व में सर्वप्रथम उत्तरी स्पेन में अल्तामीरा में 1879 ई0 में आदि मानव के आदिम चित्रों की खोज की गई।
    उत्तरी स्पेन की चित्रित प्रमुख गुफाओं में अल्तामीरा के अतिरिक्त (कोवालानाज, कुवादेलकास्तिल्लो ) नियो गुफा एंव पिंडाल गुफाएं आदि है। (आनिकूपीको - ज्तपबा)
    इनकी खोज का श्रेय मारिलीनो द सांतुओला नामक मानव शास्त्रीय की 12 वर्षीय पुत्री मारिया सांतुओला को प्राप्त है।
    1902 ई0 में यहाॅ पर खोजे गये चित्रों को प्रमाणित माना जाने लगा।
 

Posted on by