मराठा-2

शिवाजी ने 1663ई0 की एक रात्रि में पुणे में रह रहे औरंगजेब शाइस्ता खाँ पर आक्रमण कर दिया था।

      शिवाजी ने सूरत को 1664ई0 में चार दिनों तक लगातार लूटा।

      पुरन्दर की सन्धिः-1665 ई0 में औरंगजेब के सेनापति महाराजा जय सिंह एंव शिवाजी के बीच सम्पन्न हुयी।

      16 जून 1674 को शिवाजी ने रायगढ़ में काशी के प्रसिद्व विद्वान श्रीगागभट्ट (उर्फ विश्वेश्वर भट्ट) द्वारा अपना राज्याभिषेक करवाया। इस अवसर पर हेनरी आक्साइडन नामक अंग्रेज उपस्थित था।

      शिवाजी की मृत्यु 12 अप्रैल 1680ई0 को हो गयी। शिवाजी की पत्नी पुतलीबाई सती हो गई।

      शिवाजी ने  शासन में सहायता के लिए आठ मंत्रियों की नियुक्ति की थी जिन्हे अष्टप्रधान कहा जाता था।

      शिवाजी की सेना तीन महत्वपूर्ण भागोे में बटी थी।

1.    पागा सेना-नियमित घुड़सवार सैनिक।

2.    वरगीर-राज्य की तरफ से घोड़े और शस्त्र पाते थे।

3.    सिलेदार-घोड़े और शस्त्र की व्यवस्था स्वयं करते थे। 

4.    पाइक-पैदल सेना।  कोलबा, कल्याण और भिवण्डी नगरों में शिवाजी के नौसैनिक अड्डे थे।

      शिवाजी की कर व्यवस्था अहमद नगर के मलिक अम्बर की कर व्यवस्था पर अधारित रैय्यतबाड़ी थी।

      शिवाजी  ने भूमि माप के लिए रस्सी के स्थान पर लाठी एवं मानक छड़ी के प्रयोग को प्रारम्भ किया।

      शिवाजी के समय कुल उपज का 33 प्रतिशत भाग राजस्व के रूप में लिया जाता था जिसे बाद में बढ़कर 40 प्रतिशत कर दिया।

-शेष अगले भाग में

Posted on by