भारत की जनसंख्या

  भारत की जनसंख्या जनगणना 2011 के अनुसार,

     भारत की कुल जनसंख्या 1,21,01,93,422 रहा था ! भारत में सर्वप्रथम जनगणना 1872 में हुई थी जो ब्रिटिश इंडिया ने करवाया था ! आज़ादी के बाद पहली बार भारत सरकार ने 1951 में जनगणना करवाया    था तभी से प्रत्येक 10 वर्ष के अंतराल में करवाया जाता है !

    भारत सरकार द्वारा पर हर 10 वर्षों के अंतराल में जनगणना कराया जाता है ! 1951 से लेकर 2011 तक भारत में 7 बार जनगणना कराया गया है ! भारत का अगला जनगणना वर्ष 2021 होगा ! नीचे सबसे पहले वर्ष लिखा गया है, उसके बाद जनसंख्या और आखिर में जनसंख्या वृद्धि प्रतिशत लिखा गया है !

1- 1951 - 361,088,090 - 13.32%

2- 1961 - 438,936,918 - 21.62%

3- 1971 - 548,160,050 - 24.8%

4- 1981 - 683,329,900 - 25%

5- 1991 - 838,583,988 - 26.9%

6- 2001 - 1,028,737,436 - 21.5%

7- 2011 - 1,210,193,422 - 17.70%

8- 2021 - 1,387, 583, 421 (अनुमानित),

    भारत की जनसंख्या लगातार बढ़ने का रिकॉर्ड रहा है, लेकिन जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट दर्ज किया गया है ! 2001 की जनगणना में जनसंख्या वृद्धि दर 21.5% थी जो घट कर वर्ष 2011 में 17.70% रह गया है !


    वर्ष 1951 में भारत की जनसंख्या लगभग 36 करोड़ थी जो आज 2018 में बढ़ कर लगभग 135 करोड़ हो चुकी है !

Posted on by