सामयिकी-12 नवम्बर 2018

  • हाल ही में एग्जिट पोल पर प्रतिबंध 'चुनाव आयोग' ने लगाया है।
  • हाल ही में "मल्टी मॉडल टर्मिनल" का उद्घाटन 'वाराणसी' में किया जाएगा। यह गंगा पर बनाया गया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री 'नरेंद्र मोदी' करेंगे।
  • हाल ही में "कमबैक प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड", 'नोवाक जोकोविच' ने जीता है।
  • हाल ही में CBDT(central board of direct taxes)  में 3 नए सदस्य नियुक्त किए गए हैं। पी.के दास, अखिलेश रंजन और मीना कुमार यह 3 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। 'सुशील चंद्र' सीबीडीटी के अध्यक्ष है। 
  • हाल ही में "जश्न ए विरासत ए उर्दू" की घोषणा 'दिल्ली सरकार' ने की है। उर्दू की संस्कृति और उर्दू के बारे में सबको बताने के लिए इस विरासत की घोषणा की गई है, जिससे उर्दू साहित्य के बारे में लोगों को पता चल सके।
  • हाल ही में 24वें "कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल" का उद्घाटन अमिताभ बच्चन ने किया है।
  • हाल ही में 'मुनाफ पटेल' ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।
  • हाल ही में प्रकाशित "The Jk Rowling of Australia" नामक पुस्तक के लेखक 'जेसिका टाउनसेंड' है।
  • अभी हाल ही में "राष्ट्रीय शिक्षा दिवस" 11 नवंबर को मनाया गया है। स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री 'मौलाना अबुल कलाम आजाद' थे।और इन्हीं के जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • हाल ही में "कनाडाई एग्रीकल्चर हॉल ऑफ फेम" में 'पीटर ढिल्लो को शामिल किया गया है। यह कनाडा के एक किसान है।
  • हाल ही में न्यायमूर्ति 'ए.पी शाही' को 'पटना' हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बिहार के गवर्नर 'लाल जी टंडन' इनको शपथ दिलाएंगे।
  • हाल ही में चीन के न्यूज़ चैनल ने AI पर आधारित रोबोट को 'न्यूज एंकर' बनाया है।
Posted on by