स्टैचू ऑफ यूनिटी ( Statue of Unity )-

  • Statue of Unity ( स्टैचू आफ यूनिटी ) -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अगस्त 2018 को सरदार पटेल की 143 वीं जयंती के मौके पर गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में उनकी 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्टेचू ऑफ यूनिटी राष्ट्र को समर्पित किया ।
  • इसके साथ ही यह न्यूयॉर्क में स्थित स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी 93 मीटर तथा चीन की स्प्रिंग टेंपल बुद्धा 153 मीटर को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बन गई है ।
  • यह नर्मदा जिले के केवडिया स्थित सरदार सरोवर बांध से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर 'साधु वेट' नामक द्वीप पर स्थित है ।
  • लगभग 2989 करोड़ की लागत से निर्मित इस प्रतिमा का मूल ढांचा कंक्रीट और स्टील से बनाया गया है इसको बनाने में 33 महीने का समय लगा है।
  • प्रतिमा के आधार पर एक म्यूजियम और इसके अंदर 153 मीटर की ऊंचाई पर जहां इसका एक हृदय स्थल है । इस पहाड़ी क्षेत्र नर्मदा नदी और निकटवर्ती सरदार सरोवर डैम का नजारा देखने के लिए एक दर्शक क्षेत्र बनाया गया है । इसे बनाने की घोषणा तत्कालिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2010 में किया था । तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे । तथा इसकी शुरुआत 19 दिसंबर 2015 में की गई ।
  • देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर 31 अगस्त को देशभर में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाया जाता है । सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों का विलय कर देश के एकीकरण का काम किया था।
Posted on by