कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के अर्थ भाग-4

                    कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के अर्थ

    ढालना (काॅस्टिंग):- जब पिघली हुयी धातु को साँचे में ढालकर मूर्ति का निर्माण किया जाता है,तो उसे काॅस्टिंग कहा जाता है।
    ड्रइंग आयल:- वानस्पतिक तेलों में वह तेल जो वायु से रासायनिक क्रिया करके सूखा जाता है। ड्राइंग आयल कहलाता है।
    फ्रेस्को:- चूने या रेत से बनायी गयी भित्ति की गीली अथवा सूखी अवस्था में किये गये चित्रण को फ्रेस्को चित्रण कहा जाता है।
    ग्राफिक आर्ट:- किसी सतह पर कार्य करके रूपाकृति को बनाकर अन्य सतह पर छापने की विभिन्न विधियाँ ग्राफिक आर्ट कहलाती है, जैसे- लीथोग्राफी,एचिंग,लीनो,लकड़ी के ठप्पे इत्यादि।
    मृदु तूलिका:- ऐसी तूलिका जिसका प्रयोग रंगांकन के आरम्भ में लगाये गये रंगों के सुस्प्ष्ट किनारों को मिटाने या कोमल बनाने के लिए रंग क्षेत्रों को एक दूसरे से मिलाने के लिए प्रयोग की जाती है,तो मृदु तूलिका कहलाती है।
    सेराकोला:- मोम व सरेस के मिश्रण से किये गये चित्रण कार्य को सेराकोला कहा जाता है। इस पद्धति का प्रयोग इटालियन कलाकार टेम्परा चित्रण में करते थे।
    ग्राउण्ड:- वह सतह जिस पर चित्र का अंकन किया जाता है, ग्राउण्ड कहलाता है।
    ज्यामितिक रूप:- ज्यामिति में प्रयुक्त होने वाली प्रमुख आकृतियों, जैसे- घन,बेलन,शंकु,वृत्त,वर्ग व आयत पर आधारित रूप को ज्यामितिये रूप कहा जाता है।
    काल्कोग्राफी:- ताँबा या पीतल पर उत्कीर्ण करने के कार्य को काल्कोग्राफी कहा जाता है।

Posted on by