भारत की अर्थव्यवस्था का आकलन

    भारत अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में फ़्रांस से आगे निकल गया है. भारत अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

    लेकिन सवाल यह उठता है कि बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद भी देश के आम नागरिकों के जीवन पर क्यों कोई असर दिखाई नही दे रहा है।

    बुधवार की घोषणा में विश्व बैंक ने कहा कि बीते वित्त वर्ष के अंत तक भारत का जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद 2.59 लाख करोड़ डॉलर था जबकि फ़्रांस का 2.58 लाख करोड़ डॉलर, इस तरह भारत फ़्रांस से आगे निकल गया है।

    यह हम सब के लिए राहत की ख़बर है क्योंकि नोटबंदी और जीएसटी के बाद आशंका व्यक्त की जा रही थी कि विकास दर में कमी आएगी, लेकिन अब फ़्रांस से बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को सरकार एक बड़ी सफलता की तरह पेश कर रही है।

    विश्व बैंक के अनुसार अभी भी अमरीका ही दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

   दूसरे नंबर पर चीन, तीसरे पर जापान और उनके बाद जर्मनी और ब्रिटेन भारत से आगे हैं।

Posted on by