इज आफ डूइंग बिजनेस सूचकांक -१-

  • इज आफ डूइंग बिजनेस सूचकांक - विश्व बैंक द्वारा जारी ईज आफ डूइंग बिजनेस सूचकांक में भारत 23 पायदान की छलांग के साथ 77 में स्थान पर आ गया है।
  • सूचकांक में कुल 190 देश शामिल हैं सूचकांक के आंकड़ों पर गौर करने पर यह बात सामने आती है कि भारत में कारोबार करना अब और भी आसान हो गया है ।
  • विश्व बैंक द्वारा यह सूचकांक डूइंग बिजनेस रिपोर्ट 2019 के रूप में 31 अक्टूबर 2018 को जारी किया गया  । इस सूचकांक में 86.59 स्कोर के साथ प्रथम स्थान पर न्यूजीलैंड ने प्राप्त किया है इसके बाद दूसरा व तीसरा स्थान क्रमश: सिंगापुर और डेनमार्क ने हासिल किया है । सूचकांक में 20.04 इसको के साथ सबसे निचला स्थान सोमालिया को प्राप्त हुआ है । भारत को इस सूचकांक में 67.23 स्कोर प्राप्त हुआ है ।
  • भारत द्वारा कारोबार में सुगमता सूचकांक में लगाए 23 पायदान की ऊंची छलांग निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि है , क्योंकि वर्ष 2017 में जारी 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस सूचकांक' में भारत ने अपने रैंक में 30 पायदान का जबरदस्त छलांग लगाते हुए 100 वां स्थान हासिल किया था । जो भारत के आकार वाले किसी भी विशाल एवं विविधता पूर्ण देश के लिए एक दुर्लभ उपलब्धि है।....आगे...
Posted on by