एपेक संगठन

एपेक की स्थापना 1989 में  प्रशांत तटीय देशो के आपसी व्यापार बढ़ाने एवं आर्थिक सहयोग के लिए की गयी । इसके सदस्य 21 देश हैं  जो कि प्रशांत महासागर के तटीय हैं। इन देशों में लगभग 2.5 अरब जनसंख्या निवास करती है इसका सकल घरेलू उत्पाद लगभग 18000 विलियन यू. एस डॉलर है। इन देशों द्वारा विश्व का 47 % व्यापार होता है । एपेक का मुख्यालय सिंगापुर में है।

1996 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में एपेक की बैठक हई जिसे मनीला ऐक्शन प्लान का नाम दिया गया। इसमे निम्न बातों को प्राथमिकता दी गयी -

  1. आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग
  2. मानवीय पूँजी का विकास 
  3. पूंजी बाजार को प्रोत्साहन
  4. अवस्थापना तत्वों की मजबूती 
  5. भविष्य के लिए तकनीक 
  6. पर्यावरण की सुरक्षा।
Posted on by