• संयोजी इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा परमाणु में उपस्थित अन्य इलेेक्टान की अपेक्षा अधिक होती है।
• किसी तत्व के परमाणु के संयोजी इलेक्ट्रॉन द्वारा उस तत्व की संयोजकता निर्धारित होती है ।
• विभिन्न तत्वों की संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या सामान हो, तो उनके रासायनिक गुणों में समानता पायी जाती है ।
• विभिन्न तत्वों के संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या भिन्न- भिन्न हो, तो उनके रासायनिक गुणों में भिन्नता होती है ।
• किसी तत्व के संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या आवर्त सारणी में उस तत्व की वर्ग संख्या के बराबर होती है ।
संयोजी इलेक्ट्रॉनों का महत्व
• रासायनिक अभिक्रिया में परमाणु के संयोजी इलेक्ट्रॉन ही भाग लेते हैं ।
• किसी परमाणु के संयोजी इलेक्ट्रॉन की संख्या द्वारा उस तत्व की संयोजकता निर्धारित होती हैं ।
• किसी तत्व के परमाणु में विद्यमान संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या आवर्त सारणी में उस तत्व की वर्ग संख्या के बराबर होती है ।
• किसी तत्व के परमाणु के संयोजी शेल की संख्या आवर्त सारणी में उस तत्व का आवर्त निर्धारित करती है ।
• किसी तत्व की रासायनिक प्रकृति उसके परमाणु में विद्यमान संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या पर निर्भर करती है ।