नोबेल पुरस्कार का इतिहास-

स्वीडिश वैज्ञानिक अलफ्रेड नोबेल की याद में रसायन, चिकित्सा विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में नोबेल फाउंडेशन द्वारा वर्ष 1901 मैं शुरू किया गया यह पुरस्कार इन क्षेत्र में विश्व का शीर्ष पुरस्कार माना जाता है । 
अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की शुरुआत 1969 में की गई ।
अल्फ्रेड नोबेल ने 1867 वे डायनामाइट का आविष्कार किया था । 1896 में इनकी मृत्यु के बाद अल्फ्रेड नोबेल ने विरासत में अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया था । स्वीडिश बैंक में जमा इस धनराशि के ब्याज से नोबेल फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष शांति, साहित्य, भौतिक, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाने लगा. । वर्ष 2018 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में घोषित नोबेल पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है ।--विवरण इस प्रकार है ।---
चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार-
इस वर्ष के चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के  James Allison तथा जापान के tasuku Honjo को देने की घोषणा की गई । ऋणत्मक प्रतिरक्षा विनियमन के अवरोध से कैंसर थेरेपी की खोज( discovery of Cancer therapy by inhibition of negative immune regulation )  के लिए पुरस्कार हेतु इन प्रतिरक्षा विज्ञानियों का चयन किया गया है ।
नोबल असेंबली ऐट कैरोलिंक्सका इंस्टीट्यूट ने 1 अक्टूबर 2018 को इसकी घोषणा स्टॉकहोम में की ।
एलिसन टेक्सास विश्ववद्यालय के professor है। और होजो जापान के टोक्यो विश्वविद्यालय के प्रोफसर है ।  कैंसर की दुर्लभ बीमारी का इलाज के लिए दोनों विज्ञानियों ने ऐसी थेरपी विकसित की है, जिससे शरीर की कोशिकाओं में इम्यून सिस्टम को कैंसर टयूमर से लड़ने के लिए मजबूत बनाया जा सकेगा ।
प्रतिरक्षा विज्ञानियों ने अपने शोध में यह बताया है कि इस प्रकार शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कैंसर कोशिकाओं पर हमला कर उन्हें नष्ट करने की क्षमता रखती है।
Posted on by